उघैती (बदायूं)- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मिशन शक्ति फेज -5 के तहत छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल हैं। साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की भी जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अनमोल शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर की जानकारी के साथ-साथ घरेलू हिंसा और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,डॉ प्रमोद शर्मा,प्रसुनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

