सहसवान बदायूं 6 अक्टूबर।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने 6 बच्चों व पति को छोड़कर अपने रिश्ते के देवर संग फरार हो गई। पति ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है अपने 6 बच्चों को छोड़कर अपने रिश्ते के देवर संग फ़ुर्र हो गई। बताते हैं कि काफी दिनों से इस बात की गांव में चर्चाऐ चल रही थी। बीते दिवस महिला अपने देवर संग फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता ना चलनें पर पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



