पतंजलि परिवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में योग एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश ने कहा कि योग से ही जीवन है और योग ही सभी समस्याओं का समाधान है। आज पतंजलि द्वारा पूरे देश में एक लाख निशुल्क योग कक्षाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी शिक्षा का आंदोलन देश को पुनः विश्वगुरु बनाएगा।
कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता स्वदेशी आंदोलन को धार दे रहा है और विदेशी कंपनियों के स्थान पर देशी उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है।
सम्मेलन में अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, रामपुर, कासगंज, एटा, शहजहांपुर सहित कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजन में राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री, दयाशंकर आर्य, विपिन आर्य, गिरधारी सिंह राठौर, आवेश कुमार, उपदेश कुमार एड., मदनलाल, पुरुषोत्तम सिंह आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

