1:37 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

खितौरा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्बधन में रामलीला मोहत्सव का उद्धघाटन हुआ।

उघैती ।। क्षेत्र के कस्बा खितौरा में शनिवार रात्रि से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है, रामलीला मोहत्सव का बाजार मलिक समाजसेवी, ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रामलीला मेला का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों द्वारा विधि पूर्वक हवन-पूजन करके किया गया। इस दौरान बाजार मलिक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा-हम सभी लोगों को रामलीला में निभाए जाने वाले किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा रामलीला के माध्यम से हमे बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समन्वय बनाए रखने का संदेश देना चाहिए और रामलीला के इस मंचन को सही तरह से आगे बढाने का कार्य करना चाहिए। मंच के माध्यम से नारद मोह लीला का मंचन किया गया । इस शुभ अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, महाराज सिंह , योगेश गिरि, सुनील राणा, , बलराम पाठक, रविशंकर भारद्वाज,कुलदीप राणा,बंश गुप्ता,लोकेश कुमार सिंह, अमन कुमार,नितिन कुमार, भगतसिंह, गौरव कुमार गुरु,रानू सिंह, तेजेन्द्र सोलंकी,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.