बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत पर पहुंची यूपी 112 पीआरवी पर तैनात सिपाही ने किसान से मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। शुक्रवार को उघैती थाना क्षेत्र के गांव कुबरी कामसहाय में मारपीट की सूचना पर यूपी 112 पीआरवी पहुंची थी। इस दौरान पीआरवी पर तैनात सिपाही सौरभ बंसल पर किसान से मारपीट का आरोप लगा और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने सिपाही सौरभ बंसल को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
No posts found.
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com