बिसौली। बदायूं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत यादव की गिरफ्तारी के विरोध में विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सीओ सुनील सिंह को दिया। शनिवार को दिए इस ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया नहीं चलने देंगे। बिसौली विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी ने कहा कि जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिला अध्यक्ष अजीत यादव को रिहा किया जाए। इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल रहमान, जिला सचिव अवनीश यादव, बिसौली नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यादव, मुकर्रम खान, हनीफ कुरेशी, सतपाल, कल्लू, हसनैन, असलम, सरताज, संजय आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

