उझानी बदांयू 4 अक्टूबर।
कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले कछला रोड दिव्या माहेश्वरी की अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी का आज खुलासा कर दिया। दो चोरों से एक पेटी शराब व 6150 रूपये की बरामदगी दर्शाई गई है। वही एक फरार दिखाया गया है।
ज्ञात रहे कि कछला रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान की पीछे की दीवार काटकर तीन चोरों ने दुकान से 6 पेटी कीमती शराब,बीयर की पेटी सहित 1.46 लाख की नकदी चोरी कर ले गये
कोतवाली पुलिस ने आज चोरी की घटना का अंजाम देने वाले मोहल्ला नझियाई निवासी पिंटू उर्फ़ भूपतिया पुत्र सुखवासी व श्री पाल पुत्र छोटे को गिरफ्तार कर एक पेटी आरएस व 6150 रूपए बरामद किए हैं वही एक साथी गुड्डू पुत्र नंदराम फरार बताया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






