11:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस अलर्ट पुलिस बल के साथ लगातार करते रहे गस्त।

सहसवान (बदायूं) शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया नमाज के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया। आपको बता दे। यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा कड़ी कर दी है ।बरेली और संभाल जिलों में विशेष सतर्कता वारती जा रही है, जहां पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है, वही सहसवान तेज तर्रार थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह पूरी फोर्स के साथ जायजा लेते रहे वहीं प्रभारी ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क कर शांति बनाए रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान का आग्रह किया जुमे की नमाज में शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा लगा रहा क्षेत्र में रूट मार्च भी होता रहा खुराफातियों पर पुलिस की पहनी नजर बनी रही वहीं थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत के साथ कहा कि खुराफातियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस पूरी तरह जागरूक है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.