5:33 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

रामलीला में भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

बिल्सी
श्री गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही राम लीला में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया।चौधरी ग्रुप की ओर से राहुल वार्ष्णेय,हर्षित वार्ष्णेय एवं वैभव वार्ष्णेय द्वारा भगवान राम की आरती उतारकर रामलीला मंचन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उदित,मुदित,वेदांश एवं केयांश सहित चौधरी ग्रुप को मेला कमेटी के प्रबंधक विनोद पालीवाल,अध्यक्ष उमेश बाबू,कोषाध्यक्ष अजीत गुर्जर,लव कुमार,विवेक राठी एवं शेखर सक्सेना द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंचन में दिखाया गया है कि भरत को जब अपनी माता कैकेयी के षड्यंत्र का पता चलता है तो वे माता कौशल्या के पास जाकर, भगवान राम को वन से वापस लाने की अनुमति लेते हैं और वन में जाकर भगवान राम से अयोध्या वापस लौटने का अनुरोध करते है लेकिन भगवान श्रीराम मना कर देते हैं और अपने स्थान पर अपनी खड़ाऊं देते हैं जोकि प्रतीक रूप में अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान होगी और भरत को अयोध्या में जाकर जनता की सेवा करने के लिए आदेश देते हैं।
इस अवसर पर मेला कमेटी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस