5:32 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

घर में घुसकर मारपीट करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने दबोचा

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेडादास में घर में घुसकर मारपीट और बलवा करने के नौ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। शुक्रवार की सुबह गांव खेडादास में मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी श्रीपाल पुत्र रामरतन, नरेश पुत्र अमृतपाल, प्रेम सिहं पुत्र रामफूल उर्फ राजपाल, अतुल पुत्र रामौतार, वीरेश पुत्र श्रीपाल, शेखर पुत्र श्रीपाल, सचिन पुत्र रामप्रकाश, भूरे लाल पुत्र कल्लू. अमन पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्‍यायिक हिरासत मतें उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस