मिशन इंग्लिश हाई स्कूल सिविल लाइंस, बदायूं में गांधीजी और शास्त्री जी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । साथ ही नशा मुक्ति भारत अभियान को सफल बनाते हुए विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती शोभा फ्रांसिस के द्वारा, नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों तथा शिक्षकों के द्वारा शपथ ली गई कि वे अपने देश को नशा मुक्त करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय, बोर्ड ऑफ़ मिनिस्ट्री NIRC बरेली के अध्यक्ष महोदय तथा नवनिर्वाचित Distt Suptt बदायूं ( MCI) श्रद्धेय पास्टर सचिन रॉबिंसन के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़ी गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि महोदय ने भी अपने आशीर्वाद से बच्चों को प्रेरित किया । बच्चों को संबोधित करते समय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों व शिक्षक- शिक्षिकाओं को अनोखे अंदाज में प्रेरित किया गया कि हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना है तथा समाज में शांति की स्थापना ही हमारा उद्देश्य होना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर सोलोमन, विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनु सक्सेना तथा उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रत्येक गतिविधियों में बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने में भूमिका निभाई। उपस्थित अतिथियों, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों के द्वारा सत्य और शांति के दूतों को पुष्प अर्पित कर सम्मान दिया गया।







bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







