9:32 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइंस में मनाई गई गांधी जयंती, एसएसपी ने किया माल्‍यार्पण

बदायूं। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पुलिस लाइंस में मनाई गई। एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों ने दोनों के चित्र के समक्ष माल्‍यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुरुवार को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती के मौके पर पुलिस लाइंस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों के चित्रों पर सबसे पहले एसएसपी डॉक्‍टर ब्रजेश कुमार सिंह ने माल्‍यार्पण किया। एसएसपी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसपी देहात हृदेश कठेरिया, सीओ उझानी देवेंद्र कुुमार, आरआई इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस