5:00 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

नवरात्र- नवमी पर सिद्धदात्री का हवन पूजन, घर-घर जिमाई गईं कन्याएं

।

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

नगर में बुधवार को दुर्गा नवमी का पर्व मनाया गया। लोगों ने विधिविधान से मां सिद्धिदात्री का हवन पूजन किया। माता की आराधना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके साथ नवरात्र व्रत का समापन होगा।

बुधवार को मां भगवती के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। माता का यह स्वरूप धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदान करने वाला है। और सृष्टि का आधार हैं। घरों और मंदिरों में हवन किया गया। घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया।

नवमी पर घर-घर कन्या पूजन किया गया। भक्तों ने पूरे विधिविधान से परायण कर भोग लगाया। पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मान-सम्मान और यश के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना विशेष फलदायी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.