6:02 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बेरोजगार युवा उठाएं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का लाभ, सरकारी देगी अनुदान

बदायूँ : 30 सितम्बर। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 03 व 04 अक्टूबर 2025 को ग्राम व न्याय पंचायत अहिरवारा विकास खण्ड उझानी में शरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मे सूक्ष्म उद्योग जैसे-पापड, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। इसमे बेरोजगार युवक-युवतियो को खाद्य प्रंसस्करण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते हैं, जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 01 लाख रुपए मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.