3:36 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

कन्नौज: सड़क हादसे में सरकारी टीचर का हाथ कुचला, मदद की बजाय राहगीर बनाते रहे वीडियो

कन्नौज: सड़क हादसे में सरकारी टीचर का हाथ कुचला, मदद की बजाय राहगीर बनाते रहे वीडियो

कन्नौज के छिबरामऊ में मंगलवार सुबह डंपर की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय के टीचर नीलेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका हाथ डंपर के पहिए से कुचल गया। दर्द से कराहते टीचर मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन राहगीर वीडियो बनाने में जुटे रहे। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस