इस्लामनगर : पुलिस द्वारा ग्राम कन्धरपुर में मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार किया गया । 28 सितंबर को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर के शिव मंदिर के पुजारी हृदय दास पुत्र हरपाल सिंह उम्र 55 वर्ष के साथ गांव के ही शराब पीने के आदि मोनू पुत्र भूदेव ने नशे की हालत में मन्दिर में घुसकर मारपीट कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में पुजारी हृदयदास को उपचार हेतु मेडिकल कालेज बदायूँ में भर्ती कराया गया था,जहाँ से उन्हें अलीगढ के लिए रेफर किया गया था । उपचार हेतु रास्ते मे ले जाते समय पुजारी हृदयदास की मृत्यु हो गयी। थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र भूदेव निवासी ग्राम कन्धरपुर को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






