मुख्यमंत्री की फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर किया पोस्ट,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
उघैती बदायूं।। सी एम योगी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेट्स लगाने वाले युवक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
थाना उघैती क्षेत्र के गांव उघैती निवासी इदरीसी आलम ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी की एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो अपने स्टेट्स पर लगाई। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया।बीजेपी नेता ठाकुर ललतेश सिंह ने शेयर किए हुए फोटो के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे और कार्यकर्ताओं के साथ तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। ललतेश सिंह ने बताया यह माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है। मुख्यमंत्री जी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया प्रथम जांच में युवक दिल्ली में रह कर टेलर का कार्य करता है। जल्द ही मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

