10:14 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

हर घर स्वदेशी अपनाए, देश को मजबूत बनाऐ- शैलेन्द्र मोहन

उझानी बदांयू 30 सितंबर।

उझानी ब्लॉक सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बासोमा मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी शैलेंद्र मोहन शर्मा ने संबोधित किया कहा कि हर घर स्वदेशी अपनाए देश को समृद्ध ओर मजबूत बनाऐ। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार का संदेश घर-घर पहुचाऐ।

कार्यशाला में उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य मंडल अध्यक्ष गुलशन प्रताप सिंह , ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री इंजीनियर रजत गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी,मंडल अभियान समिति,शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष सहित सेकडो कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस