2:20 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता

माध्यमिक शिक्षा विभाग बदायूं के तत्वाधान में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त माध्यमिक एवं महाविद्यालयों की विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसके मुख्य एवं विशिष्टअतिथि माननीय विधायक बदायूं श्री महेश चंद्र गुप्ता ,माननीय विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य, माननीय पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र शाक्य ,भारतीय जनता पार्टी बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक भारती ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सलोनी पाठक ,गन्ना समिति के सभापति श्री वेद प्रकाश सिंह राठौर रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक गण एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राजीव कुमार गुप्ता जी के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने अतिथि गण को बुके देकर सम्मानित किया।
अतिथि विधायक गण एवं जिलाध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की इच्छा है भारत आत्मनिर्भर बने। भारत को किसी भी संसाधन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहना पड़े ,बल्की स्वदेश में स्वदेशी तकनीकी के द्वारा आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाए।
पिछले दशक में प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदीजी द्वारा प्रारंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया गया।
माननीय विधायक जी ने विद्यार्थियों से एवं शिक्षकों से सीधे संवाद भी किया और विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के परीक्षा प्रभारी एवं प्रतियोगिता आयोजक डॉ बृजेंद्र कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता की परीक्षा फल की घोषणा करते हुए बताया जूनियर वर्ग में गंगा दिन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज की छात्रा शालू तृतीय स्थान पर, अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी की छात्रा काजल द्वितीय स्थान पर एवं श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र रजत प्रजापति प्रथम स्थान पर रहे।
जबकि सीनियर वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की छात्रा तनु प्रथम स्थान पर ,मुस्कान सागर द्वितीय स्थान पर एवं अर्चना वर्मा तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंगल में सर्वश्री आशुतोष ,चंद्रप्रकाश एवं श्रीमती रुपाली गुप्ता रही।
सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री चंद्रभान यादव समन्वयक समग्र शिक्षा,

राजेंद्र कुमार, विजय कुमार गौतम, रमेश सिंह ,विवेक जौहरी ,कौशल कुमार सिंह, मनोज कुमार, श्री राम,रितेश कुमार, रविंद्र सिंह ,संदीप कुमार ,शिव कुमार ,नित्यानंद तिवारी, पंकज शर्मा ,अनूप सक्सेना ,विवेक सक्सेना ,सुधीर सक्सेना, पवन कुमार यादव ,श्रीमती सोनल कपूर ,विभिन्न कॉलेजों से आए हुए अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस