6:35 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

निजामपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया स्वास्थ्य चेकअप कैंप

300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कई लोगों मे डेंगू और मलेरिया के लक्षण मिले

बदायूं 29 सितंबर ब्लॉक सलारपुर के ग्राम निजामपुर पोस्तोर में फैली डेंगू मलेरिया आदि बीमारी को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने जिले के
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामेश्वर मिश्रा से कल वार्ता कर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की जिसमें डॉक्टर कमर इकबाल, डॉक्टर मेराज हुसैन, डॉक्टर अल्फा, डॉक्टर अशोक कुमार माथुर , एल टी अमित चौहान एल टी सारनाम रामवीर एवं आशा वर्कर आदि की टीम गांव में सुबह 11:00 बजे पहुंची और अपना कार्य शुरू किया
इस स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों को जांच और दवाई वितरण की गई कई मरीजों में डेंगू मलेरिया के लक्षण भी मिले हैं
इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग टीम ने ग्राम में हुई बीमारी से चार लोगों की मृत्यु वाले परिवारों से मिले और पूरी जानकारी हासिल की
कल फिर गांव में कैंप रहेगा और शेष बचे हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा
कैंप का सहयोग करने में पूर्व ग्राम प्रधान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ,रसूल अहमद, भुल्लन मियां ,मोहसिन चौधरी ,अफतारा,बब्बू , आदिलोगों ने टीम का सहयोग किया

विज्ञापन एक्सप्रेस