इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में रविवार को भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा बैडबाजों की मधुर धुनों पर धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में राधा रानी का फूल बंगला आकर्षण का केंद्र रहा। राम बारात का शुभारंभ पूर्व विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य व पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से सिंहासन पर विरजमान भगवान श्री राम जी, लक्ष्मण जी, गुरु विश्वामित्र के स्वरूपों का तिलक व आरती कर किया। कमेेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सभासद मुकेश गुप्ता ने अतिथियों का राम पटका पहनाकर प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।शोभा यात्रा में स्वरूप बने भगवान राम, लक्ष्मण झांकी, विश्वामित्र झांकी, स्वरूप बने राजा दशरथ झांकी, इटावा का घोड़ा बैंड, श्री बजरंग दल लाठी- गदका अखाड़ा, हर हर महादेव गदगा अखाड़ा, खाटू श्यामजी फूल बंगला, बांके विहारी- राधा-रानी भव्य फूल बंगला, न्यू प्रचंड बच्चा काली अखाड़ा, माता महाकाली विशाल अखाड़ा, बाबा खाटूश्यामजी की फूल बंगला,बाबा महाकाल कालेश्वर फूल बंगला, परशुराम क्लब, हर हर महादेव क्लब, सांवरिया क्लब, राधे राधे क्लब, न्यू फ्रैंड्स क्लब रोड शो, सहित बहजोई, एटा, हाथरस की देवी, देवताओं की स्वचालित झांकियां, अद्भुत छटा विखेर रही थीं। शोभायात्रा कस्बे के मार्गो से होती हुई मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर पहुंच कर समापन हुई। रामबारात इंचार्ज गोविन्द वार्ष्णेय और उपेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने राम बारात में शामिल रोड शो, झांकियों, कलाकारों का मनोबल बड़ाते हुए पूरी व्यवस्था बनाई रखी।
रामबरात शुभारंभ के मौके पर पूर्व चेयरमैन बीरेन्द्र कुमार लीडर, विरेन्द्र कुमार वोवी, सुधीर बजाज सहित कमेटी के महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार, ठाकुर राजवीर सिंह, विश्वदीप पाठक, धर्मेन्द्र राठी, गौरव गुप्ता, लक्ष्मीकांत मिश्रा, ओम मिश्रा बंशी सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






