बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर स्नान करने आई महिला गंगा में डूब गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला।
रविवार को सुबह करीब साढे दस बजे महिला कछला गंगा घाट के दूसरे पार पर स्नान करने के लिए गंगा में घुसी। महिला स्नान करते हुए अचानक गंगा में डूबने लगी। उसने अपने आपको बचाने के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग उसको बचाने के लिए दौडे तब तक महिला तेज बहाव के साथ बहती चली गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को उसकी तलाश में जुटाया, लेकिन दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



