12:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

ककराला – सीएचसी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का हुआ उद्घाटन

ककराला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककराला पर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक सफल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के सभापति साधन सहकारी समिति ककराला एवं पूर्व मंडल महामंत्री आकाश मिश्रा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भुवनेश कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉक्टर स्वतंत्र पाल सिंह मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डॉक्टर आशीष कुमार बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर नाजिया अख्तर प्रसूत और स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आशीष बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर के पी यादव आप्थाल्मालॉजिस्ट, डॉक्टर चक्रेश गुप्ता नाक कान गला स्पेशलिस्ट, डॉ. राजकुमार नोडल अधिकारी, डॉ.आशीष राठौर, डॉ. सतीश चंद्र डेंटल सर्जन, श्री प्रेम बाबू साइकोलॉजी मेडिसिन से, डॉक्टर आसिफ आयुर्वेदिक चिकित्सक, योग टीचर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककराला के स्टाफ ने भी इस शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें डॉक्टर जेवा शमशाद, फार्मासिस्ट मुस्लिम शेर खान, लैब टेक्नीशियन सरफराज अहमद, पीएमडब्ल्यू जीशान खान, होम्योपैथी से रतन कुमार गुप्ता इत्यादि शामिल थे।

इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधी उच्च स्तरीय परामर्श, जांच, दवाइयां, टीकाकरण इत्यादि सुविधाएं प्रदान की गईं। यह शिविर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.