2:16 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

डीएम, एसएसपी ने लिया रामलीला मैदानों का जायजा, अधीनस्‍थों को दिए निर्देश

बदायूं। आगामी त्‍याेहारों को सकुलशल निपटाने के साथ ही डीएम अवनीश राय और एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने शहर और उझानी में रामलीला मैदानों का जायजा लिया। दोनों वरिष्‍ठ अधिकारियों ने अपने अधीनस्‍थों को त्‍योहार शांतिपूर्वक माहौल में मनाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में निकलने वाली राम बरात का जायजा लिया। बरात जिन रूट से गुजरेगी वहां पर पुलिसिया पहरे को बढाया गया। शनिवार को डीएम ने एसएसपी के अलावा एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी,नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी रजनीश उपाध्‍याय के साथ पहले शहर में रामबरात शोभायात्रा का जायजा लिया, इसके बाद उन्‍होंने रामलीला ग्राउंड और उझानी के रामलीला स्‍थल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को परखा। उन्‍होंने दोनों मेला कमेटियों के आयोजकों से भी वार्ता की।

विज्ञापन एक्सप्रेस