3:59 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। ठेकेदार यूनियन ने उठाईं समस्‍याएं, अधिकारियों ने दिया तुरंत भुगतान का आदेश

बदायूं। ठेकेदारों की समस्याओं के साथ ही बकाया भुगतान की मांग को लेकर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसियसन के अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में सभी ठेकेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिले। अध्यक्ष अमित पांडेय ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अभियंता निर्माण खंड सेकेंड से वार्ता कर समस्याओं को गिनाया। उन्होंने बेटुमिन की धनराशि जो आवंटन आया है उसका भुगतान रॉयल्टी की समस्या जीरो बैलेंस के बिल फाइनल करना आदि समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद दोनों अधिशासी अभियंताओं ने कार्यालय में तैनात जिम्मेदारों को तुरत आदेश जारी किया कि ठेकेदारों का बकाया भुगतान कराया जाए। इस मौके पर राजकीय ठेकेदार राहुल पाठक, मुनेंद्र प्रताप सिंह,अवधेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, आरके शर्मा, गिरीश यादव, नरेश यादव, फैयाज सैफी, शानू, इकबाल अहमद, उवैस मियां, जगमोहन सिंह, सचिन सिंह, योगेन्द्र पटेल, धीरेन्द्र पटेल, संजीव पटेल, संजीव वर्मा, मनोज गुप्ता,ओमप्रताप यादव, भूपेन्द्र पटेल, विजय सक्सेना, पुष्पेन्द्र गुप्ता, सोमेंद्र यादव, अहवरन सिंह, प्रदीप गुप्ता, सार्थक गौड़, आर्येंद्र गुप्ता, नवनीत सक्सेना, देवेंद्र यादव, अमित चौधरी, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस