रामलीला में ताड़का वध की लीला का मनमोहक मंचन हुआ
इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर कलाकारों ने मनमोहक लीला का मंचन किया। लीला मंचन में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया, मंचन का देर रात तक दर्शकों ने देख कर लुफ्त उठाया। ताड़का वध की लीला का प्रर्दशन विशेष आकर्षण रहा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुुप्ता एडवोकेट, महामंत्री प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद शंखधार कल्लू, ठाकुर राजवीर सिंह, सभासद मुकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र राठी, सुशील पाठक, बंशी मिश्रा, विश्वदीप पाठक, गौरव गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता बन्टी, रंगमंच इंचार्ज संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रचार मंत्री विवेक शर्मा सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
—- इस्लामनगर : रामलीला कमेटी के महामंत्री अतुल गुप्ता ने बताया शनिवार के लिए सीता स्वयंवर, धनुष खंडन की लीला का सुन्दर मंचन किया जाएगा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

