3:52 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

दस्तक संचारी अभियान को सफल बनाने को सफाई कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों का रचनात्मक सहयोग आवश्यक

आसफपुर – स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध यूनिसेफ की सगुप्ता बी ने संचारी अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों व गांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दी ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला व ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह ने सफाई कर्मचारियों को अपनी ग्राम पंचायत की गलियों , मोहल्लों व सार्वनिजक स्थानों पर साफ सफाई रखने व रोडस्टर के अनुरूप कार्य करने के कड़े निर्देश दिए ।
इस दौरान सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में संबंधित सफाई कर्मचारियों के साथ राजनैतिक द्वेष भाव से बर्ताव किया जाता है जिसके चलते सफाई कर्मचारी के काम करने की गुणवत्ता प्रभावित होती है साथ ही वे राजनीति का शिकार होकर रह जाते हैं ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचारी रोग दस्तक अभियान को सफल बनाने को संबंधित आशा बहुओं व गांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का रचनात्मक सहयोग व सुझाव अति आवश्यक है
इस दौरान खंड विकास अधिकारी , सी एम फॉलो रजनीश कुमार , राकेश कुमार निराला , ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , सगुप्ता बी , आशुतोष शर्मा , सफाई कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार , ग्राम प्रधान हरीराम , चंद्र पाल सिंह , गोपी चंद , मनोज कुमार यादव , महिला ग्राम प्रधान पति अय्यूब खां ,प्रधान पिता रामकुमार व सफाई कर्मी नन्हूं राम मौर्य , रामवीर , देवानंद , सुनील कुमार मौर्य , लखपति आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.