12:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया का भव्य स्वागत

बरेली। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड इंग्लैंड से सम्मानित राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया का बरेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम मजेस्टिक होटल में आयोजित हुआ, जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इशिका सिंघानिया को हाल ही में करनाल (हरियाणा) में आयोजित निफा संस्था के रजत जयंती समारोह में “डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया गया।

उन्होंने यह उपलब्धि अपनी टीम और पूरे संगठन को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान बरेली और राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की उपलब्धि है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.