6:50 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 का सफल आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 26 सितंबर 2025 को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी देना, पंजीकरण प्रक्रिया समझाना, और इससे मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस के तत्वावधान में प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया | कार्यक्रम में जिला प्रबंधक कौशल विकास, बदायूं मो0 एहतिशाम, कौशल विकास विभाग की प्रतिनिधि साविता सक्सेना, आर. एस. राठौर (प्रतिनिधि, पंडित हर गोविंद सिंह सोसाइटी), रोहित कुमार (प्रतिनिधि, महिंद्रा स्किल्स) तथा कौशल सक्सेना (प्रतिनिधि, W.N.H. टेक्नोलॉजी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक डॉ. बृजेश कुमार ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना के मार्गदर्शन में किया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान करने और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मो0 एहतिशाम व इनके सहयोगियों ने बताया कि स्किल सम्बन्धी कार्यक्रम में पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिसके लिए आधार कार्ड आवश्यक हैं। साथ ही, छात्राओं को भारत कौशल प्रतियोगिता 2025, विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता 2025 और विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि पंजीकरण राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) की अधिकारिक वेबसाइट skill india digital hub (सिद्ध पोर्टल) पर किया गया । चयनित प्रतिभागियों को जिला और राज्य स्तर से होते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिताएँ छात्राओं को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और करियर के नए अवसर प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत छात्राओं को आईटी, संचार कौशल, उद्यमिता, बैंकिंग-फाइनेंस, फैशन डिजाइनिंग, टूरिज़्म एवं अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके भविष्य के रोजगार और स्वरोजगार में सहायक होगा। इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु अन्तिम तिथि 30 सितंबर 2025 है, अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी 7991200147 पर कॉल कर सकते हैं या विकास भवन कमरा संख्या 304 अथवा अपने नज़दीकी गवर्नमेंट आई टी आई में सम्पर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में लगभग 400 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की और वक्ताओं से उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हृषभ भारद्वाज, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. अर्चना पांडेय भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को इस कार्यक्रम के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। अंत में सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं से अपील की कि वे कौशल विकास कार्यक्रमों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन डॉ. बृजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करने के साथ किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.