8:28 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं – आये दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी

कादरचौक। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं होने से अनफिट वाहन चालकों द्वारा आये दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे क्षेत्र में ऑटो चालक और ई-रिक्शा कादरगंज रोड बदायूं रोड
उझानी रोड उसहैत रोड सभी रोड पर अनफिट वाहन चालकों द्वारा आये दिन जाम लगने से लोग परेशान रहते है। ऑटो चालक थाने के सामने भी जाम लगा देते है। इन ऑटो चालकों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल खौफ नहीं है। आए दिन रोड पर जाम लगा रहता है और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है लेकिन इन ऑटो चालकों को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं इनको सिर्फ अपनी सवारी से मतलब है। एक व्यक्ति हर एक टेंपो चालक से रू. 50 की अवैध वसूली करता है बदायूं रोड पर इसके खिलाफ कोई भी अधिकारी कर्मचारी संज्ञान नहीं ले रहा है। उसहैत रोड पर पर भी नाम का एक व्यक्ति

रू.50 की अवैध वसूली करता हैं। चालक और टेंपो चालकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन लोगों की बजह से जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे घंटो तक लोग जाम मे फंस जाते है। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और जो लोग घर से ड्यूटी आते जाते है उन्हें भी बहुत तकलीफ होती है। इनमे बहुत से ऐसे वाहन है जिनके कागज ही नहीं है। परेशान लोगों ने उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस