वजीरगंज बदायूं
भाजपा नेता,जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर की अध्यक्षता में वजीरगंज मंडल में शक्ति केंद्र सुरसैना और चंजरी गांव में सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित और माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर गांव वालों के साथ लगाया गया। यहां बूथ अध्यक्ष विवेक कुमार पाठक, राम प्रताप सिंह, महेश पाल,प्रधान सरवन कुमार, भाजपा वजीरगंज के नगर अध्यक्ष राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






