बदायूं। कस्बा ककराला में नलकूप चलाने की मांग को लेकर नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा गया। ककराला के पटिया मुहल्ला वार्ड नंबर आठ में काफी समय से नलकूप बंद पडा है। इससे वहां के स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड रहा है। इसको लेकर नगर के ही हकीम मौलाना अफरोज खान ने ईओ को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद उन्होंने चेयरमैन इंतखाब सकलैनी से भी मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
