2:47 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

पदमांचल जैन मंदिर प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने किया पौधारोपण

बिल्सी: बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर आज गुरुवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में समिति संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन की अध्यक्षता में भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु सीओ (प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र प्रभार) गौरव उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में पीपल ,अर्जुन आदि के पौधे रोपित कर किया। एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं जिसमे विष्णु असावा,देव ठाकुर,रमेश बाबू शर्मा,अवधेश परासर,कुलदीप गुप्ता,अनुज वार्ष्णेय,केशव वार्ष्णेय ,ललित गिरी,वंश गिरी,नईम आज़ाद,ओजस्वी जौहरी ,सौरभ चौहान आदि को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ,उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने में पेड़ सहायक होते है इसलिए अपने घर के आसपास खाली पड़े मैदानों में पौधारोपण करते रहना चाइये जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे व लोगो को प्राणवायु लेने में कोई समस्या आदि नही हो .।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.