2:58 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

जीएसटी 2-सोलर पैनल हुआ सस्ता, बैटरी की कीमत नहीं घटी

बदांयू 25 सितंबर।

केन्द्र सरकार के जीएसटी बदलाव से माना जा रहा था कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार इसके सभी उपकरणों की दरों को पांच फीसदी की स्लैब में लाकर उपभोक्ताओं को राहत देगी। मगर सोलर पैनल पर जीएसटी कम हुई लेकिन बैटरी पर नहीं ‌।

घरों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली हासिल करने वाले लोगों की उम्मीद को नई जीएसटी की दरों से थोड़ा झटका लगा है। सोलर पैनल तो सस्ता हुआ लेकिन उसकी बैटरी (लीथियम आयन) की दरें नहीं घटीं। इस सिस्टम के साथ लगने वाले 15 मुख्य आयटमों से से सिर्फ तीन पर ही स्लैब घटी है। माना जा रहा था कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार इसकी सभी उपकरणों की दरों को पांच फीसदी की स्लैब में लाकर उपभोक्ताओं को राहत देगी। ऐसा नहीं हुआ है।

पैनल और सिस्टम के साथ लगने वाले उपकरण एक ही स्लैब में रहते तो इसका फायदा आम लोगों को होता। व्यापार में भी आसानी रहती। सौरभ कुमार, सोलर पैनल विक्रेता।

एक ही सिस्टम के साथ लगने वाले अलग-अलग उपकरणों की स्लैब अलग-अलग होने से चीजें उलझ गई हैं।
लीथियम बैटरी को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। यह जेनरेटर का रिप्लेसमेंट है। इस पर भी स्लैब में कमी नहीं की गई है। राशिद खान, बेट्री विक्रेता ‌।

सोलर पैनल व बेट्री विक्रेताओं का कहना है कि सोलर ऊर्जा के सिस्टम में तीन आयटमों पर स्लैब कम की है 12 आयटम उसी 18 फीसदी की स्लैब में है तो फायदा कैसे मिलेगा।

उपकरण जीएसटी पहले जीएसटी अब (प्रतिशत स्लैब में)
सोलर पैनल 12 % से 5%।
इनवर्टर सोलर 12% से 5% में
स्ट्रक्चर 18 18
वायर 18 18
लीथियम बैटरी 18 18
बेस प्लेट 18 18
फास्टनर 18 18
राफ्टर 18 18

प्रदीप प्रजापति।

विज्ञापन एक्सप्रेस