11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रपति ने वृंदावन पहुंच ठाकुर जी का किया देहरी पूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परिवार के सदस्यों संग वृंदावन पहुंच कर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए। देहरी पूजन के साथ ही पूजा अर्चना कर आरती की।

ज्ञात रहे राष्ट्रपति मुर्मु स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली से छटीकरा स्टेशन पर उतरी जहां मंत्री लक्ष्मीनारायण ने उनका स्वागत किया। कार द्वारा बांके बिहारी मंदिर पहुंची द्रौपदी मुर्मु ने सबसे पहले माथा टेका व पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर प्रबंध कमेटी ने उन्हें ठाकुर जी की तस्वीर भेंट की। वह शाम पांच बजे मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का भी दर्शन कर वापस ट्रेन द्वारा दिल्ली जाऐगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.