7:44 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगज- नवरात्रि में बिक रहा है खुलेआम मुर्गे का मीट

वजीरगज बदायूं

नवरात्रि के पबित्र महीने मे कस्बा वजीरगंज के मोहल्ला मुमताज नगर में रोड किनारे खुले आम मुर्गा का मीट बेचा जा रहा है इसी रास्ते से कस्बे के अधिकांश माता रानी के भक्त नगर के शक्तिपीठ स्थल मां मंगला मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चियों शामिल रहती हैं मंदिर से आने जाने वाले श्रद्धालुओ ने इस गलत कार्य को तुरंत बंद कराने की मांग की है श्रद्धालुओं का कहना है की नवरात्रि के पवित्र महीने में मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सामने ही मुर्गों को जाली नुमा पेटियों में रोड किनारे ही बंद कर रखा जाता है और वही सड़क किनारे मुर्गों को काटकर बेचा जाता है इन लोगों को पुलिस का भी भय नहीं है

विज्ञापन एक्सप्रेस