11:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

नो दिवसीय कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

उघैती ।। क्षेत्र के गांव खितौरा में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। नो दिवसीय कथा से पूर्व निकाली गई यात्रा में सैंकड़ों पीतवस्त्रधारी महिलाएं कलश को धारण किए चल रही थीं। वहीं कुछ भक्तों द्वारा अबीर गुलाल को उड़ाकर होली खेली गई। आयोजक समिति के सदस्य यात्रा के आगे भागतव पुराण को सिर पर धारण किए चल रहे थे। यात्रा कथा स्थल पाल मोहल्ले से शुरू होती हुई सहसवान बिसौली रोड,डाकखाना रोड ,महलोली रोड, भारद्वाज मार्केट, प्राचीन देवी मंदिर सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर जाकर विसर्जित हुई। इस मौके पर कथा आयोजक धर्मदत्त पाल,महिपाल,प्रमोद ,रनवीर पाल,टिंकू बघेल, अखिलेश कुमार, कुलदीप ठाकूर, राहुल ,गुरमीत, ललतेश, तिलक सिंह,योगेंद्र पाल सहित सभी लोगों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।आयोजक समति के रनवीर सिंह ने बताया
कथावाचक आचार्य राजनाथाचर्या के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा आयोजन 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.