11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

धार्मिक पोस्ट करने पर बवाल पोस्ट करने वाले के घर पर चढे लोग दी जान से मारने की धमकी

बगरैन – कस्वा मे डा शाजिया पुत्री अहमद नवी छ साल से अपना क्लीनिक चलाती है क्लीनिक मे अनिल सिह राठौर पुत्र मित्रपाल सिह निवासी आवला वरेली भी क्लीनिक मे कार्य करते है अनिल सिह राठौर हिन्दू संगठनो के भी पदाधिकारी है आज सुबह अनिल सिह राठौर ने अपने मोबाइल से पैगम्बर मो साहव की शान मे कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया कि दूसरे समुदाय के लोग भडक गये और साजिया के घर अनिल सिह राठौर के खिलाफ गाली गलौच तथा सवक सिखाने पहुच गये । मैजूद लोगो ने साजिया के घर तनाव की स्थित पैदा कर दी सूचना पर चौकी प्रभारी बगरैन प्रवीण कुमार चौहान पहुंच गये जहा ववाल कर रही भीड को तितर वितर कर दोनो पक्षो को पुलिस चौकी ले आये । चूकि मामला दो समुदायों के वीच का था इसलिए दोनो समुदाय के मुस्लिम धर्मगुरु तथा हिन्दू संगठन के लोग भी पुलिस चौकी पहुच गये , मामले की सूचना पर सी ओ विसौली सुनीलकुमार सिह थानाध्यक्ष वजीरगंज जितेन्द्र कुमार सिह भी पुलिस चौकी बगरैन पहुच गये कुछ संभ्रान्त लोगो ने मामले को निपटाने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन मामला नही निपटा और डा साजिया की तरफ से घर पर चढ़कर हमला करने जान से मारने गाली गलौच करने वेज्जत करने के खिलाफ ग्राम प्रधान बगरैन पति गुलाम नवी एहसान तारिक नामजद तथा 60 से 70 अज्ञात लोगो के कार्यवाही को तहरीर दी है वही दूसरे समुदाय ने आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले अनिल सिह राठौर के खिलाफ तहरीर अभी नही दी है अव कस्वे मे स्थित सामान्य है पुलिस लगातार गस्त कर रही है

एक धार्मिक पोस्ट को लेकर दो समुदाय के लोगो आमने सामने आ गये थे एक पक्ष ने कार्यवाही को तहरीर दी है जांच कर दोषियो के खिलाफ सक्त कार्यवाही की जायेगी – सी ओ विसौली सुनील कुमार सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.