दिल्ली/करनाल। सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) की सिल्वर जुबली समारोह 21 से 24 सितंबर तक भारत मंडपम दिल्ली और गोल्डन मोमेंट्स करनाल में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से लगभग तीन हजार समाजसेवी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान चयनित प्रतिभागियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। नेशनल अवार्डी को ₹50,000 और स्टेट अवार्डी को ₹10,000 नगद सहित मोमेंटो और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।
जिला बरेली से राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान (रजि.) ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया भी प्रतिभाग करेंगी। उन्हें सिल्वर जुबली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह आयोजन समाजसेवियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



