10:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त

।

पुलिस के साथ परिवहन भी करेगा सख्त कार्रवाई।

बदांयू 20 सितंबर।

सरकार ने नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्ती करने के आदेश दिए हैं। शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर वाहन सीज किया जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित होगा। नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे मामलों में न केवल वाहन जब्त किया जाएगा, बल्कि चालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। यदि दोबारा ऐसा करते पाया गया, तो लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन लापरवाही, खासकर नशे में वाहन चलाने की वजह से हादसों की संख्या थम नहीं रही। कई बार एक छोटी सी गलती किसी की जान ले लेती है। अब तक ऐसे मामलों में केवल चालान काटकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर वाहन सीज किया जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित होगा।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.