5:44 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

हवाहवाई-आदेश दूध,अंडा व हरी सब्जी का, मिल रही दाल, रोटी और दलिया

हवाहवाई-आदेश दूध,अंडा व हरी सब्जी का, मिल रही दाल, रोटी और दलिया।****

बदांयू 20 सितंबर।

जिला महिला अस्पताल सहित जिले की ज्यादातर सीएचसी में प्रसूताओं को मानक विहीन खाना दिया जा रहा है, जिम्मेदार फिर भी मौन है।

जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को नियमानुसार प्रतिदिन भोजन में दूध, अंडा, ब्रेड-मक्खन, उबले चना, चाय, हरी सब्जी, दाल रोटी, दलिया, खिचड़ी आदि मिलनी चाहिए। पर यह नहीं मिलता। प्रतिदिन सुबह-शाम दलिया जबकि दोपहर में दो रोटी और दाल दी जा रही है। दाल भी ऐसी कि जीरे का उबला पानी अधिक लगती है।

यही हाल जिले की उझानी, दातागंज, बिनावर, बिल्सी, सहसवान सहित अन्य सीएचसी का है। यहां भी प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन को कोई देखने वाला नहीं।

महिला अस्पताल में करीब 30 से 40 प्रसूताएं वार्ड में भर्ती रहती हैं। भर्ती प्रसूताओं के खाने में ही गोलमाल के आरोप मरीज और उनके तीमारदार लगा रहे हैं। प्रसूताओं के साथ आऐ तीमारदार बताते हैं कि सुबह मीठा दलिया, दोपहर में दो रोटी और दो चमचा दाल मिलती है। शाम में नमकीन दलिया दिया जाता है। न सुबह नाश्ता मिलता है, न चाय अथवा दूध।

चार दिन से अस्पताल में भर्ती हूं। खाने में रोजाना दलिया और दाल-रोटी मिलती है। घर से खाना मंगाना पड़ता है। – मोहिनी , बदांयू।

सुबह मीठा दलिया, दोपहर में रोटी-दाल और शाम को नमकीन दलिया मिलता है। इसके अलावा कुछ नहीं। सीमा , बिल्सी।

राेजाना एक ही चीज दी जा रही है वह भी घटिया क्वालिटी की। शासन के आदेश के अनुसार खाना दिया जाना चाहिए। मगर कोई कहने सुनने वाला नहीं। राजेश्वरी, बिसौली।

वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को खाना नियमानुसार दिया जाना चाहिए। वर्तमान में क्या खाना दिया जा रहा है इसकी जानकारी कर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। – डॉ. रामेश्वर मिश्रा सीएमओ बदायूं।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस