थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लौहडा बहेड़ी में घटित हत्या की घटना के सम्बन्ध में फरार 02 अभि0गण को मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गमछा सहित गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांकः 17.09.2025 को समय साय लगभग 07.00 से 8.00 बजे के बीच थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत ग्राम लौहडा बहेड़ी में हुई भूपेन्द्र पुत्र छोटेलाल की हत्या के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन्स पर वादिनी गुड्डी देवी पत्नी स्व0 छोटेलाल निवासी ग्राम लौहडा बहेडी थाना सिविल लाइन जिला बदायूँ की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 445/2025 धारा 103(1)/351(2) BNS बनाम 1- बलवीर पुत्र भवर सिंह तथा 2- राजकुमारी पत्नी स्व0 भूपेन्द्र निवासीगण ग्राम लौहडा बहेड़ी पंजीकृत कराया गया था । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा आज दिनाँक 19.09.2025 को घटना कारित करने वाले हत्यारोपियों बलवीर व राजकुमारी उपरोक्त को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर शेखुपुर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग बट को जाने वाले रास्ते से मय घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गमछा सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभि0गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्ता से पूछताछ की गयी तो राजकुमारी ने बताया कि मेरा पति अक्सर शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था । कुछ समय पूर्व मैंने अपने पति के खिलाफ एक मुकदमा भी लिखाया था , जिसमें मेरा समझौता मेरे पति से हो गया था । मेरा आपसी सहमति से शारीरिक सम्बन्ध मेरे पडौसी बलवीर उपरोक्त से भी थे । दिनांक 17.09.2025 को भी मेरे पति ने शराब पीकर मेरे साथ मारपीट की थी, जिसके बाद गुस्से में आकर मैने बलवीर को अपने घर बुलाकर बलवीर के साथ मिलकर अपने पति भूपेन्द्र की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी तथा बलवीर ने दिनांक 17.09.2025 को ग्राम लौहडा बहेडी में हुई घटना के बारे में पूछताछ की गयी तो बलवीर उपरोक्त ने बताया कि मेरे राजकुमारी के साथ सम्बन्ध थे राजकुमारी का पति अक्सर शराब पीकर उसे मारता पीटता था । दिनांक 17.09.2025 को भी उसके पति भूपेन्द्र ने राजकुमारी को मारा पीटा था जिसके बाद राजकुमारी ने मुझे घर पर बुलाया तो हमने मिलकर भूपेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी लौहडा बहेडी थाना सिविल लाइन बदायूं की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी ।
गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता –
1.बलवीर पुत्र भवर सिंह निवासी ग्राम लौहडा बहेडी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ उम्र 21
2. राजकुमारी पत्नी स्व0 भूपेन्द्र पुत्री बहादुर सिंह निवासी लौहडा बहेडी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं उम्र 23 वर्ष
अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 445/2025 धारा 103(1)/351(2) बीएनएस
अपराध करने का तरीका –
अभि0गण द्वारा-मृतक भूपेन्द्र की गमछे से गला दबाकर हत्या करना
गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक
शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूं क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग बट को जाने वाले रास्ते से समय 13.00 बजे दिनांक 19.09.2025
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- श्री मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स मय पुलिस टीम ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
