10:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

षट्वदन शंखधार भोपाल से सम्मानित होकर वापस लौटे

बदायूं
बदायूं के युवा कवि षट्वदन शंखधार को मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में हुये रवीन्द्र भवन में हिन्दी पखवाड़ा में उनको सम्मानित किया गया| जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया और साथ ही सम्मान पत्र और एक निश्चित धनराशि का चेक भेंट किया |
कार्यक्रम के संयोजक निदेशक साहित्य अकादमी विकास दबे ने षट्वदन शंखधार के काव्य पाठ की प्रशंसा की और सम्मान देते हुए उनको बधाई दी और कहा बदायूं का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें | जिससे साहित्य अकादमी हमेशा आप जैसे युवाओं को सम्मानित करती रहें|
भविष्य में भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संस्कृति विभाग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी मौका देने की बात कही है | कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया | साथ ही भोपाल मध्यप्रदेश का प्रशासन और सभी मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे|

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.