आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, बदायूँ में जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण संगीत और तालमेल की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूँज उठा।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री चंद्रभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, बदायूँ की बालिकाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, भूदेवी वशिष्ठ इंटर कॉलेज के बालकों ने पाइप बैंड में दमदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के बालकों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की सफलता में श्री मती शालिनी सिंह, श्री मती छमा, कुमारी आयुषी और कुमारी मीनाक्षी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास तथा अनुशासन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें श्री अजय पटेल (जिला क्रीड़ा सचिव), श्रीमती रेखा राठौर और श्रीमती पूनम रस्तोगी शामिल रहीं। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं 



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






