3:43 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सहसवान में रक्तदान शिविर का आयोजन

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सहसवान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

सहसवान :- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सहसवान स्थित डॉ. आर.एन.गुप्ता हॉस्पिटल में मंडल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। मंडल सहसवान नगर, सहसवान ग्रामीण एवं दहगँवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूँ राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल रक्तदान शिविर के जिला संयोजक अनुज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष शपीयूष माहेश्वरी, वीरपाल सिंह यादव, परमवीर शाक्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक अनुराग दीक्षित, मंयक गुप्ता, डा. आदित्य माहेश्वरी तथा चिकित्सा अधीक्षक सहसवान प्रशांत त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। संरक्षक की भूमिका में वरिष्ठ चिकित्सक राम निवास गुप्ता रहे।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान कर समाज में जीवन रक्षा की इस पुण्य परंपरा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद की जान बचती है बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है।

भाजयुमो पूर्व जिलाअध्यक्ष तथा रक्तदान शिविर के जिला संयोजक अनुज माहेश्वरी ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान केवल सामाजिक सेवा का ही नहीं, बल्कि जागरूकता का भी प्रतीक है। युवाओं को विशेष रूप से रक्तदान जैसे महादान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा परोपकार बताया और शिविर के सफल आयोजन के लिए संयोजकों को साधुवाद दिया।
जीवनबल ब्लड बैंक के वरिष्ठ डॉक्टर दीक्षित ने कहा कि रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जिसे जरूरतमंद रोगियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी ने किया और अंत में आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.