11:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी : जीवन यात्रा से लेकर 11 साल की उपलब्धियों तक की झलक

बिसौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विकास खण्ड बिसौली में एक भव्य फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा, उनके गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा और 11 वर्षों के शासनकाल की प्रमुख योजनाओं व उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।

 

निवृत्तमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनकी 11 वर्षों की उपलब्धियां भारत को नई ऊँचाइयों पर लेकर गई हैं और करोड़ों लोगों का जीवन बदला है।”

 

मण्डल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई है। वहीं, ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण सागर ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और मजबूत है।

 

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीटू पाल, सनवीर पाल, शिवम शर्मा (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), सविता शर्मा (नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा), अक्कू रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, अनीता शंखधार (नगर मंत्री महिला मोर्चा), प्रतिभा सिंह (जिला संयोजक), अनिल रस्तोगी, राहुल सिंह एडवोकेट (नगर उपाध्यक्ष), रेनू गुप्ता, बंटू पाठक, सभासद दीपक पाठक, प्रवेश सक्सेना, राजकुमार शर्मा, विजय शर्मा, शिवराम सिंह, बृजेश सिंह, रवि पाठक, राधेश्याम प्रधान, मुनीश धनगर आदि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन वैभव शर्मा ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.