11:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृद्धाश्रम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान (रजि.) भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा काशी धाम वृद्ध आश्रम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों का हाल-चाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें सम्मानित किया।

 

वृद्धजनों को फल, मिष्ठान, बिस्कुट और चाय आदि जलपान कराकर सेवा का भाव प्रकट किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय संरक्षक भारतेंद्र सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल (चीनी वाले), डॉ. सौरभ अग्रवाल, जे.आर. गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन गिहालानी, डॉ. अखिलेश गुप्ता, प्रिया पुजारन, विवेक कुमार पुजारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहें

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.