
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में 75 वीं बार किया ब।लड डोनेट।
उझानी बदांयू 17 सितंबर।
नगर के पंजाबी कालोनी निवासी बीमा एडवाइजर समाजसेवी अनुराग धींगडा ने जब से होश संभाला है,वह लगातार रक्तदान कर एक मिशाल क़ायम कर रहे हैं। वह बताते हैं कि रक्त देने के बाद एक सुकून का एहसास होता है कि मेरा यह खून किसी की जान बचाने के काम आ रहा है।
जिला अस्पताल हो या किसी स्वयंसेवी संस्था का ब्लड डोनेशन कैंप हर जगह पहुंच कर वह खून देने से पीछे नहीं हटते। किसी ज़रूरतमंद की काॅल आने पर वह अपने खर्चे से बरेली, बदांयू हर जगह नज़र आते हैं। ओर बैहिचक ब्लड डोनेट करते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन से एक दिन पहले लिसनिंग मैक्स योगी 21 फाउंडेशन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे रक्त दान शिविर में उन्होंने 75 वीं बार ब्लड डोनेट कर जिंदादिली की मिशाल कायम की। काॅलेज के प्राचार्य डॉ अरुण प्रकाश व फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने भी धींगडा के इस सहयोग की तारीफ की व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
