11:52 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

75वें जन्मदिन पर 75 यूनिट रक्तदान करेंगे भाजपाई

।

बदायूं :- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बदायूं में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के तत्वाधान में अवंतीबाई लोधी चैरिटेबल शिक्षण संस्थान बदायूं में 75 भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एवं जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल पुरुष एवं महिला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना जायेगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग जनों को निःशुल्क स्वास्थ्य उपकरण वितरित किए एवं उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.