कुंवर गांव ।नगर के एक छुटभैया भाजपा नेता पर जमीन बिकवाने के नाम पर व्याना बतौर दो लाख रुपए लेने व पैसे मांगने पर जाति सूचक गालियां देकर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा है पीड़ित ने कुंवर गांव थाने में तहरीर देकर रुपए वापस कराने व बिचौलिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर थरा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसहाय ने सोमवार को कुंवर गांव थाने में तहरीर देकर बताया कि कुंवर गांव निवासी भोलू पाठक उर्फ दीपक पाठक पुत्र मुन्ना लाल शर्मा की सास की जमीन बिनावर थाना क्षेत्र के गांव दियोरीजीत में है ।जिसको अनिल खरीदना चाहते थे ।इस दौरान जमीन बिक्री कराने के लिए कुंवर गांव के बिचौलिया ने उनसे संपर्क किया ।14 बीघा जमीन का सौदा 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति बीघा तय हुआ ।अनिल का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन भोलू पाठक के आवास पर बिचौलिया छुटभैया भाजपा नेता को दो लाख रुपए व्याना बतौर दिए थे ।छुटभैया भाजपा नेता ने बैनामा कराने के लिए दो महीने का समय मांगा था ।जिसके बाद अनिल ने भाजपा नेता से कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।2 सितंबर को अनिल को पता चला कि उस जमीन की बिक्री किसी अन्य व्यक्ति को हो गई है ।जिसके बाद अनिल कुमार ने पुनः छुटभैया भाजपा नेता से संपर्क किया और दो लाख रुपए वापस मांगा तो आरोप है कि भाजपा नेता ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी और दुबारा कुंवर गांव में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी ।
पीड़ित ने सोमवार को कुंवर गांव थाने में तहरीर देकर दबंग बिचौलिया के खिलाफ कार्यवाही करने और न्याय दिलाने की मांग की है ।।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

